Search

 
 
 

बेंगाबाद में पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव II समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 
 Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार को कर्णपुरा पंचायत के बिराजपुर जंगल से पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान कर्णपुरा निवासी समरू महतो (53 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. बाद में इसकी सूचना बेंगाबाद थाना को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

डुमरी में प्रतिबंधित मांगुर मछली लदे दो ट्रक जब्त

Dumri (Giridih) : डुमरी थाना पुलिस ने शनिवार को कुलगो टोल प्लाजा के समीप प्रतिबंधित मांगुर मछली लदे दो ट्रक पकड़े. दोनों वाहनों के चालक भागने में सफल रहे. पुलिस दोनों ट्रकों को जब्त कर थाना ले गयी. बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल के आसनसोल से दो ट्रकों पर प्रतिबंधित मांगुर मछली लाद कर बिहार ले जाया जा रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी प्रिनन ने जवानों के साथ टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग शुरू की. इसी दौरान मांगुर मछलियों से लदे दोनों ट्रक पहुंचे. टोल प्लाजा पर पुलिस को देख ट्रकों के चालक वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए. थाना प्रभारी प्रिनन ने बतसश्स कि बरामद मछलियों की मत्स्य विभाग से जांच कराई जा रही है. जांच में प्रतिबंधित मांगुर मछली की पुष्टि होने के बाद ट्रक मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-candle-march-in-gandey-against-the-brutality-against-female-doctor-in-kolkata/">गिरिडीह

: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के खिलाफ गांडेय में कैंडल मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही