Search

 
 
 

तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

 
Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद हुआ है. शव की पहचान समीम अंसारी के रुप में हुई है. जो दो जनवरी से लापता था. कुएं में शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच में जुट गयी. इस मामले में समीम अंसारी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. समीम  पिठोरिया थाना क्षेत्र के कानन्दू गांव का रहने वाला था. इसे भी पढ़ें - अब">https://lagatar.in/now-pushpa-will-rock-the-ott-platform-will-be-released-on-amazon-prime-vedio-on-january-7/">अब

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचायेगी फिल्म पुष्पा, 7 जनवरी को Amazon Prime Vedio पर होगी रिलीज

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं चल पाया था कोई पता

2 जनवरी से लापता होने के बाद समीम अंसारी के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन समीम अंसारी का कोई पता नहीं चल पाया था. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बुधवार को पुलिस की टीम और एनडीआरएफ की टीम ने समीम अंसारी की तालाब के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन इस दौरान समीम अंसारी का फटा हुआ शट बरामद हुआ था.  लेकिन समीम अंसारी का कोई पता नहीं चल पाया. वहीं गुरुवार को समीम अंसारी का शव एक कुएं से बरामद हुआ. इसे भी पढ़ें -तिहाड़">https://lagatar.in/prisoners-attempted-mass-suicide-in-tihar-jail-first-injured-themselves-then-hanged-themselves/">तिहाड़

जेल में कैदियों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, पहले खुद को किया घायल, फिर फंदे पर लटके [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही