Search

 
 
 

गोड्डा कॉलेज के हरिजन छात्रावास की छत से झूलता मिला छात्र का शव

 

परिजनों ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

Godda : गोड्डा कॉलेज के हरिजन छात्रावास की छत से फंदे पर झूलता छात्र का शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह गोड्डा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा. मृतक की पहचान पौरेयाहाट थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी श्रीकांत दास के पुत्र अमरकांत कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया. पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमरकांत घर का बड़ा बेटा था.  वह गोड्डा कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था. घटना से एक दिन पहले वह गांव गया था. पिता श्रीकांत दास ने आरोप लगाया कि साथी छात्रों ने उनके बेटे की हत्या की है. वह एक दिन पहले घर गया था और बिल्कुल शांत था. ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे यह पता चले कि वह विचलित था. बेटे की पैंट के पीछे चूना का निशान मिला है, जिससे यह साबित होता है कि उसे घसीटा गया है. साथ ही उसके चप्पल करीने से रखे हुए थे, जो यह बताने के लिए काफी है कि उसकी हत्या हुई है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है. यह भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/the-date-of-retirement-is-decided-on-the-day-of-joining-the-job-pk-nayak/">नौकरी

में आने के दिन ही सेवामुक्त होने की तिथि निर्धारित हो जाती है : पीके नायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही