Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटी सिलवे में युवक का शव मिला, शरीर पर कई जख्मों के निशान

Ranchi : राजधानी रांची के टाटी सिलवे इलाके में आज सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं.आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गयी है.  

 

शव  एक डेयरी फार्म परिसर के पास मिला है. आज सुबह स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा, इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी.  लोगों ने बताया कि शरीर पर कई जख्म के निशान थे और खून गिरा हुए था.

 

टाटी सिलवे थाना की पुलिस को जानकारी मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया होगा.

 

मृतक युवक की पहचान अभिजीत तिवारी के रूप में हुई है.  ये  कैलाश नगर निवासी  जितेंद्र तिवारी के बेटे थे. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है,


 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 
.
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही