Search

 
 
 

खंडोली डैम में तैरता मिला युवक का शव, दो दिन पूर्व टोटो लेकर निकला था घर से

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में स्थित गिरिडीह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली डैम में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह के रहने वाले 19 वर्षीय मो. तंजील अंसारी के रूप में हुई. बेंगाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया कि मृतक टोटो चलाने का काम करता था. बुधवार की सुबह वह अपने घर से टोटो लेकर निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा. मृतक के पिता भंडरीडीह निवासी मो. शमशाद और उसके बड़े भाई तौहीद ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि तंजील के लापता होने के बाद बुधवार की रात नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी. शुक्रवार को उसका शव खंडोली डैम में तैरता हुआ पाया गया. इधर शुक्रवार को लोगों द्वारा डैम में शव देखने के बाद खंडोली स्थित पुलिस पिकेट में सूचना दी. जिसके बाद मामले की सूचना बेंगाबाद थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डैम से निकाल पोस्टमार्टम में गिरीडीह भेजा. जानकारी के अनुसार मृतक का टोटो और मोबाइल फ़ोन भी मौके पर से बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही