Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो दिनों से लापता सीसीएल अधिकारी का शव कोडरमा से बरामद

Ranchi :  दो दिनों से लापता सीसीएल अधिकारी गोरेलाल सिंह का शव सोमवार को कोडरमा से बरामद हुआ है. गोरेलाल सिंह  बीते 22 अप्रैल को सुबह घर से टहलने निकले थे. जिसके बाद वे घर नहीं लौटे. परिजनों ने सभी रिश्तेदारों को फोन कर पता लगाया. इसके बाद देर शाम सीसीएल अधिकारी की पत्नी और भाई हजारीबाग जाकर उनकी तलाश की. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया. रविवार शाम को गोरेलाल सिंह के बेटे सुमन सिंह ने खलारी थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-brick-kiln-businessman-shot-dead-on-head-villagers-block-nh/">पलामू

: ईंट भट्टा व्यवसायी की सिर पर गोली मारकर हत्या, आक्रोशितों ने पुलिस पर किया पथराव)

मगध संघमित्रा क्षेत्र के सीसीएल अधिकारी थे गोरेलाल

गोरेलाल मगध संघमित्रा क्षेत्र के सीसीएल अधिकारी थे. उनके मोबाइल के लोकेशन के आधार पर कोडरमा, हजारीबाग, झुमरीतिलैया आदि जगहों पर परिजनों के माध्यम से खोजबीन की थी. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था. परिजनों ने बताया कि गोरेलाल सिंह काफी सीधे व्यक्ति थे. उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके मोबाइल का लोकेशन पिछले 27 घंटे से कोडरमा मिल रहा था. मोबाइल हमेशा स्विच ऑफ रहता था. लेकिन बीच-बीच में उनका मोबाइल ऑन होता था तो लोकेशन कोडरमा स्टेशन दिखता था. इसी आधार पर परिजन कोडरमा गये थे. इसे भी पढ़ें : कूनो">https://lagatar.in/bad-news-from-kuno-national-park-death-of-another-cheetah-brought-from-south-africa/">कूनो

नेशनल पार्क से आयी बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका से लाये गये एक और चीते की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही