Search

चरही जंगल में मिला छत्तीसगढ़ के प्रेमी युगल का शव, आत्मह'त्या की आशंका

Hazaribagh : हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के 44 मोड़ जंगल में छत्तीसगढ़ के प्रेमी युगल का पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला है. दोनों के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बकराकुदा गांव निवासी निशांत हेमुल के रूप में की गई है. वहीं मृतका भी बिलासपुर जिले की रहनेवाली थी. लड़की 16 वर्ष की बताई गई है. इस संबंध में युवक के पिता बुकालू हेमुल और लड़की के पिता ने बताया कि चरही ईंट भट्ठा में वे लोग काम करते हैं और 44 मोड़ पर रहते हैं. सोमवार की सुबह शौच जाने की बात कह दोनों घर से निकले थे. दोपहर में जानकारी मिली कि आम के पेड़ की टहनी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाकर चरही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

चरही में तापिन मोड़ के पास हाइड्रा की हाइवा से टक्कर हो गई. इसमें हाइड्रा के चालक कमलेश यादव की मौत हो गई. वह औरंगाबाद का रहनेवाला था. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp