Search

 
 
 

पलामू: 24 घंटे बाद मिला कोयल नदी में डूबे युवक का शव

 
Medininagar: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीमचूल्हा शिव मंदिर के समीप कोयल नदी में स्नान करने के दौरान शनिवार को गहरे पानी में डूबे युवक का शव 24 घंटा बाद रविवार को स्वत: ऊपर देखा गया. स्थानीय गोताखोरों द्वारा शनिवार को लगातार छह घंटे तक खोजने के बावजूद भी पानी में शव नहीं मिल सका था. इसके बाद हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया था. एनडीआरएफ की टीम को दो बजे दिन तक मोहम्मदगंज कोयल नदी तट पर पहुंचने की सूचना थी. किन्तु टीम के पहुंचने के पूर्व ही शव को रविवार को लगभग एक बजे पानी के ऊपर देखा गया. मृतक बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा मुख्य बाजार क्षेत्र का 25 वर्षीय सोनू तिवारी था. सोनू कपड़ा बेचने का काम करता था. कोयल नदी में स्नान करने गया था. वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला. उसके साथ दो और रिश्तेदार थे. सोनू को खोजने के लिए हल्ला मचाया, तो मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना मोहम्मदगंज थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराने का अथक प्रयास किया लेकिन युवक का शव नहीं मिल सका था. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मोहम्मदगंज पहुंच गए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया.
इसे भी पढ़ें - रामोजी">https://lagatar.in/ramoji-raos-funeral-in-hyderabad-former-vice-president-venkaiah-naidu-chandrababu-naidu-attend/">रामोजी

राव का हैदराबाद में अंतिम संस्कार, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, चंद्रबाबू नायडू  शामिल हुए…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही