Search

 
 
 

बरहेट में तालाब से बुजुर्ग महिला का शव बरामद II समेत साहिबगंज की 2 खबरें

 
Sahibganj : बरहेट की फुलभंगा पंचायत के भादुडीह गांव स्थित तालाब में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया. शव की पहचान गांव की ही बुजुर्ग महिला मरांगमय किस्कू के रूप में हुई. बताया गया कि सुबह में तालाब की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर तालाब में तैरते शव पर पड़ी. खबर फैलते ही तालाब के पास भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की सूचना पर बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार दल-बल के साथ तालाब के पास पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतला साहिबगंज भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला की तीन बेटियां और तीनों की शादी हो चुकी है. महिला घर में अकेली रहती थी. उसके पति का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था. शनिवार को छोटी बेटी व दामाद घर आए थे. किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था.  रविवार की सुबह तालाब में शव मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग इसे हत्या बता रहे हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

पंचायती के दौरान 2 पक्षों में मारपीट, 5 लोग जख्मी

Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के जंगलपाड़ा गांव में रविवार को पंचायती के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए.  घायलों में एक पक्ष के अली हुसैन (60 वर्ष) व एंताज शेख (70 वर्ष), जबकि दूसरे पक्ष के रैसुद्दीन शेख व ऐसुद्दीन शेख तथा अमानत पंचायत एक अन्य व्यक्ति रसीद शेख शामिल है. मारपीट की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा.  अली हुसैन व एंताज शेख की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन उन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित अस्पताल ले गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल से धारदार हथियार भी बरामद किया है. बताया गया कि दो सप्ताह पहले आपसी विवाद में अली हुसैन के पुत्रवधू के साथ मारपीट की गई थी. इसी को लेकर रविवार को पंचायती बुलाई गई थी. पंचायती के दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने आवेश में आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : 68वीं">https://lagatar.in/devrana-of-jharkhand-won-gold-in-boxing-competition/">68वीं

SGFI मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झारखंड के देवराणा ने जीता स्वर्ण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही