Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी : आसाराम के आश्रम से मिला तीन दिनों से लापता लड़की का शव

Advertisement
Advertisement
UP : आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है. लड़की की उम्र13- 14 साल बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि जिस नाबालिग का शव बरामद हुआ है वो पिछले तीन दिनों से लापता थी. शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.जानकारी के मुताबिक लड़की 5 से लापता थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि आसाराम लंबे समय से जेल में बंद है. इसे भी पढ़ें - पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-imran-khan-convenes-cabinet-meeting-will-address-the-country-in-the-evening-tweeted-information/">पाकिस्तान

: इमरान खान ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, शाम को करेंगे देश को संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी

दो बहनों ने बाप -बेटे पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप 

आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर दो बहनों ने बलात्कार का आरोप लगाया था. दोनों बहनें सूरत की रहने वाली है. बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण साईं पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में आसाराम के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी थी. हालांकि इस मामले में ट्रायल पिछले लम्बे वक्त से नहीं हो रहा था. इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/central-governments-plan-ready-it-will-not-be-easy-now-to-save-income-tax-by-telling-agriculture-as-a-profession/">केंद्र

सरकार की योजना तैयार! खेती को पेशा बताकर आय कर बचाना अब आसान नहीं होगा

आसाराम 2013 से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है

बता दें कि 2013 से आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है. एक अदालत ने 2013 में अपने आश्रम की लड़की से बलात्कार का दोषी पाया था. लड़की का आरोप था कि आसाराम ने उसे जोधपुर के पास मणाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाया था और 15 अगस्त 2013 की रात उसके साथ बलात्कार किया. कोर्ट ने  2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद आसाराम ने कई बार जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की हैं, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल पायी है. इसे भी पढ़ें - आरबीआई">https://lagatar.in/rbi-did-not-change-policy-rates-for-the-11th-time-in-a-row-repo-rate-remained-at-4-percent/">आरबीआई

ने लगातार 11वीं बार पॉलिसी रेट्स में नहीं किया बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी बरकरार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही