Search

 
 
 

गिरिडीह के शहीद जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, दी गई सलामी

 

पुलवामा के अवंतीपुरा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे अजय कुमार

Giridih : कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में आतंकी हमले में शहीद सेना के जवान गिरिडीह निवासी अजय कुमार राय का शव 13 अगस्त को पैतृक गांव देवरी के ढेंगाडीह पहुंचा. शव देख गांव में मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं. परिजनों के विलाप से वातावरण गमगीन हो गया. कुछ देर बाद माहौल थोड़ा बदला और वीर शहीद अजय कुमार अमर रहें, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा. शव को वाहन से उतारकर सेना जवानों ने कंधा दिया और सम्मान के साथ रखा. सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने शहीद के शव को सलामी दी. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा, आरपीएफ के अधिकारियों समेत कई नेताओं ने शव पर फूल माला व चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-the-country-is-facing-all-round-crisis-under-modis-rule-shivani-pal/">बेरमो

: मोदी के शासन में चौतरफा संकट झेल रहा देश- शिवानी पाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही