Search

 
 
 

लोहरदगा: नंदनी डैम में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Bhandra (Lohardaga): जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल नंदनी डैम में सोमवार को सुबह पानी में तिरता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. नंदनी डैम में शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद इसकी पहचान के लिए भंडरा थाना क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को सूचना दी. तत्पश्चात उक्त वृद्ध व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय बुधु उरांव, पिता स्व रघु उरांव, ग्राम धोबाली, भंडरा, लोहरदगा निवासी के रूप में हुई. परिजनों का कहना है कि बुधु की मौत डैम में डूबने से हुई है. घटना की सूचना मिलते ही भंडरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. इसे भी पढ़ें - प्रमाण">https://lagatar.in/rs-300-300-are-being-openly-collected-from-students-for-certificate/">प्रमाण

पत्र के लिये विद्यार्थियों से खुलेआम वसूले जा रहे 300-300 रुपये [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही