Search

 
 
 

नालंदा: गायब बच्ची का शव नदी में मिला, जांच में जुटी पुलिस

 
Nalanda: गायब मासूम बच्ची का शव नोनाई नदी में मिला. बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. मृतका की पहचान सत्येन्द्र कुमार की छह वर्षीय पुत्री सुप्रिया भारती के रूप में हुई है. घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जसमत बिगहा गांव की है. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम से बच्ची गायब थी. जिसका शव शुक्रवार को नदी में मिला. मृतका के पिता सत्येन्द्र ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे बच्ची घर के पास खेल रही थी. तभी बच्ची अचानक गायब हो गयी. देर शाम तक बच्ची की खोजबीन किये. लेकिन वह कहीं नहीं मिली. वहीं आज नोनाई नदी में उसका शव उपलाया मिला.
पिता ने कहा कि करीब पांच दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति पप्पू महतो से झगड़ा हुआ था. उस वक्त उसने बर्बाद कर देने की धमकी दी थी. इस कारण से उसने बच्ची का अपहरण का नदी में फेंक दिया. जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/poshan-sakhi-didis-expressed-gratitude-after-meeting-cm-hemant-said-government-is-working-in-the-interest-of-the-state/">CM

हेमंत से मिल पोषण सखी दीदियों ने जताया आभार, बोली- सरकार राज्यहित में काम कर रही काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही