Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा: घर में फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश

Nalanda: घर में फंदे से लटकती नवविवाहिता की लाश मिली. घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव की है. मृतका की पहचान हुसैना गांव निवासी राहुल चौधरी की पत्नी अनीसा कुमारी हुई है. वहीं इस घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो. मृतका के पिता किशोरी चौधरी ने बताया कि पांच माह पूर्व हुसैना गांव निवासी राहुल चौधरी की शादी मेरी पुत्री अनीसा से हुई थी. शादी में दहेज का सारा सामान एवं ढाई लाख रुपए भी नगद दिया गया था. एक लाख रुपए बाक़ी रह गया था.
बताया कि बाकी रुपए को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. बुधवार की  रात भी विवाद हुआ तो मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद सुबह सुबह फोन कर बताया कि अनीसा ने फांसी लगा ली है. जब हमलोग उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि शरीर में कई जगह मारपीट और चोट के निशान हैं. जिससे प्रतीत होता है कि मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया गया है. घटना के बाद पति पड़ोस के घर में छुप गया. जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा. आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की जांच चल रही है.
इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-shared-a-new-video-mentioned-the-problems-of-painters-and-potters/">राहुल

गांधी ने नया वीडियो शेयर किया, पेंटर और कुम्हारों की परेशानियों का जिक्र किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही