Search

 
 
 

तोपचांची में वृद्धा का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 
Topachanchi :  तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी में नेशनल हाईवे के डिवाइडर के पास एक वृद्धा का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी.  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, लोगों ने वृद्धा रात में घूमते देखा था. जब सुबह हुई तो लोगों ने उसका शव डिवाइडर के पास पड़ा देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर तोपाचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. खबर लिखे जाने तक महिला का शिनाख्त नहीं हो पाया था. कहा जा रहा है कि ठंड लगने से महिला की मौत हुई है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पायी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही