Search

 
 
 

हजारीबाग: मीठा तालाब स्थित पार्क के सुरक्षा गार्ड का शव बरामद

 
Hazaribagh: सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के समीप मीठा तालाब स्थित पार्क के नगर निगम के सुरक्षा गार्ड का शव उसके ही कमरे से बरामद किया गया. मृतक की पहचान दारू थाना क्षेत्र के बासोबार निवासी महादेव ठाकुर के रूप में हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उसके पति की हत्या की गई है. उसने दो लोगों पर हत्या का शक भी जताया. वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि 3000 रुपये प्रति माह की नौकरी थी. नगर के ठेकेदार द्वारा उन्हें नौकरी पर रखा गया था. वह पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे और पार्क की चाबी उनके पास ही रहती थी. इसे भी पढ़ें - गुमला:">https://lagatar.in/naxalite-carrying-reward-of-ten-lakhs-arrested/">गुमला:

दस लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
 

मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान थे

पुत्र ने बताया कि पार्क में देर रात कई लोगों का आना-जाना था. बताया कि हत्या की आशंका है, क्योंकि मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान भी थे. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के ठेकेदार ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक के परिजनों का मुआवजा के तौर पर 50 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की बात कही. 20 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए. वहीं इस संबंध में सदर थाना प्रभारी सपन कुमार माता ने बताया कि मृतक ब्लड प्रेशर की दवा खाता था. ब्रेन हेमरेज होने की वजह से उसकी मौत की आशंका जताई गई है. उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह क्लियर हो पाएगा किया हत्या है या ब्रेन हेमरेज. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/agniveer-soldiers-were-honored/">

 गुमला: ट्रेनिंग से लौटे अग्निवीर जवानों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही