Search

 
 
 

पेरवाघाघ में डूबे रांची के युवक का शव चाईबासा से बरामद

 
Ranchi : खूंटी जिले के पेरवाघाघ जलप्रपात में बीते नौ सितंबर को डूबे रांची के युवक सौरभ सिंह का शव चाईबासा से बरामद हुआ है. बुधवार सुबह सौरभ सिंह का शव जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कोमरोडा गांव के पास नदी के किनारे से बरामद किया गया है. शव पूरी तरह सड़ा-गला गया है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. (पढ़ें, राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-truck-hits-bus-full-of-passengers-11-killed-15-injured/">राजस्थान

: यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 की मौत, 15 घायल)

पिकनिक मनाने गया था पेरवाघाघ

बता दें कि सौरभ सिंह रांची के नामकुम स्थित ऑर्बिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मी था. वह अपने अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने पेरवाघाघ गया था. सौरभ जैसे ही पानी में उतरा वैसे ही पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया. उसके साथ 36 लोग गये थे, लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं पाया. इसके बाद उसके साथियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर तपकरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पानी के तेज बहाव और रात होने के कारण सौरभ का शव पेरवाघाघ जलप्रपात से नहीं निकाला जा सका था. इसे भी पढ़ें : फर्जी">https://lagatar.in/169-bigha-land-seized-on-fake-documents/">फर्जी

दस्तावेज पर 169 बीघा जमीन की जमाबंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही