Palamu: रांची की रहनेवाली 38 वर्षीय युवती का शव शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित श्रीराम पथ से सटे परशुराम नगर में मिला है. प्रेमचंद पांडे के मकान में युवती किराए पर रह रही थी. उसकी दूसरी शादी हुई थी. जिस लड़के के साथ दूसरी शादी हुई है, वह फिलहाल मर्डर केस में सेंट्रल जेल में है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेजा. लेकिन गर्मी की वजह से शव की खराब स्थिति को देखते पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :
चार">https://lagatar.in/time-changed-four-times-hatia-purnia-express-opened-after-12-hours-delay-passengers-remained-upset/">चार
बार समय बदला, 12 घंटे लेट से खुली हटिया- पूर्णिया एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान युवती की मौत की वजह साफ नहीं
अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत कैसे हुई. पुलिस की रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की जानकारी दी गई है, जबकि उसके पति का कहना है कि वह बीमार थी और इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया. युवती की पहचान शैना यास्मिन उर्फ संगीता गुप्ता, पति दीपक कुमार लाल के रूप में हुई है. शैना रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम तालाब के पास की रहने वाली है. दो महीने से शैना प्रेमचंद पांडे के मकान में किराए पर रह रही थी.
पति सेंट्रल जेल में बद, पुलिस ने की पूछताछ
इधर, महिला की मौत की सूचना मिलने पर सेंट्रल जेल में बंद उसके पति दीपक कुमार लाल को पूछताछ के लिए शहर थाना लाया गया. दीपक ने बताया कि शुक्रवार शाम 4:30 बजे उससे अंतिम बार बातचीत हुई थी. जेल के टेलीफोन से उससे अक्सर बातचीत होती थी. उसने बताया था कि उसे बुखार था. उसे दवा लेने की सलाह दी थी. इसी बीच उसकी मौत हो गई. दीपक ने कहा कि शैना की मौत बीमार पड़ने के कारण हुई है. जहरीला पदार्थ खाने की कोई संभावना नहीं है. दीपक हत्या के केस में सेंट्रल जेल में बंद है. इसे भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindoor-was-forcibly-put-on-the-minor-mother-reached-the-police-station/">धनबाद
: नाबालिग को जबरन डाल दिया सिंदूर, मां पहुंची थाना रांची के चिरौंजी में दीपक की शैना से हुई थी मुलाकात
शहर थाना पुलिस को दीपक ने बताया कि एक वर्ष पहले वह रांची में मोरहाबादी चिरौंजी के पास डीपीएस कंपनी में काम करता था. वहीं पर शैना से मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान परिवार और उसके पति को जानकारी हो गई थी. उसके पहले पति का नाम रत्नेश कुमार गुप्ता है. दूसरे मर्द से बातचीत से गुस्साए पहले पति ने उसे छोड़ दिया था. अंततः उसे अपनाना पड़ा. दीपक कुमार लाल तरहसी थाना क्षेत्र के ललगड़ा का रहने वाला है. दीपक ने यह भी बताया कि प्रेमचंद पांडे के मकान में रहने से पहले वह रवींद्र भवानी नगर में किराए पर रह रहा था. एक वर्ष पहले पति को छोड़ने के बाद शैना ने उससे शादी कर ली थी और उसके साथ ही रह रही थी. शैना हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसके साथ रह रही थी. दीपक भी शादीशुदा है और उसे तीन बच्चे हैं. शैना की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन दिल्ली और बंगाल से मेदिनीनगर के लिए चल चुके हैं. उनके पहुचने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment