Search

 
 
 

बोकारो थर्मल में पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव, 3 दिन से लापता था

 
Kathara (Bokaro) : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में पुरानी खदान के बगल स्थित जंगल में गुरुवार को पेड़ से लटका एक शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाने की पुलिस  मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर बस्ती निवासी नरेश प्रसाद महतो (लगभग 50वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार, नरेश महतो पिछले तीन दिनों से घर से लापता था. डीवीसी सेंट्रल मार्केट में उसकी हार्डवेयर की दुकान है. घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, इसके चलते नरेश महतो मानसिक तनाव में था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की  जा रही है. यह भी पढ़ें : कैग">https://lagatar.in/cag-report-reveals-huge-lack-in-safety-and-health-of-construction-workers-ulbs-and-local-bodies-did-not-deposit-the-cess-amount/">कैग

रिर्पोट में खुलासाः निर्माण कर्मकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य में भारी कमी, ULB और स्थानीय निकायों ने उपकर की राशि जमा नहीं की
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही