Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली: जंदाहा में तेजाब से जला मिला युवक का शव

Vaishali: जंदाहा थाना क्षेत्र के रंगरेज चौड़ में तेजाब से जला एक युवक का शव मिला. लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को रंगरेज चौड़ मैं फेंक दिया है. उसके चेहरे को एसिड या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के कारण उसकी पहचान करना संभव नहीं हो पा रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई थी और बाद में उसके चेहरे को पहचानने योग्य न बनाने के लिए उसे जलाया गया. देखने से युवक का उम्र 25 वर्ष लग रहा है. युवक ने सफेद रंग का शर्ट पहन रखा है. सफेद और काले रंग का जींस पहना है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही