Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

 
Muzaffarpur: संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव कमरे में मिला. घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान 27 वर्षीय नागेंदर साह के रुप में हुई है. वह मजदूरी का काम करता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व चाय पीने के पैसा को लेकर विवाद हुआ था और रात मे शव मिला. शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. मामले को लेकर परिजनों द्वारा हत्या की बात कही जा रही है. ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि अहले सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा हॉल के पास एक कमरे में एक युवक का डेड बॉडी पड़ा हुआ है. जिसके बाद मौके पर पहुंचा गया. तमाम बिंदुओं पर जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजन द्वारा हत्या की बात कही गई है. फिलहाल अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होते ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - महाअष्टमी">https://lagatar.in/maha-ashtami-today-offer-night-queen-flower-to-mahagauri-coconut-is-dear-to-mother-goddess/">महाअष्टमी

आज, मां महागौरी को चढ़ायें रात रानी का फूल, नारियल माता को प्रिय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही