Search

 
 
 

बहन के घर गये युवक की जंगल में मिली लाश, बहनोई बोला…

 
Latehar : रविवार को बारियातू थाना क्षेत्र के शिबला पंचायत के चैनपुरवा जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त लल्लु भुइयां (37वर्ष) के रूप में की गयी है. वह बारियातू थाना क्षेत्र के गोड़यारी ग्राम निवासी था. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, एसआई दीपक नारायण सिंह व बिंदेश्वरी महतो सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/more-than-six-and-a-half-lakh-registered-unemployed-in-jharkhand-2024-elections-will-become-an-issue-see-figures/">झारखंड

में 6.76 लाख निबंधित बेरोजगार, 2024 के चुनाव में बनेगा मुद्दा, देखें आंकड़े
मृतक की पत्नी रितवा देवी ने बताया कि उसके पति शनिवार को अपने बहनोई कार्तिक भुइयां के घर कुशमाहा (शिबला) जाने की बात कह कर निकले थे. कहा था कि भांजी की शादी की तारीख तय करनी है. शनिवार की रात जब देर तक वह नहीं लौटे तो उसने कार्तिक को फोन किया. बहनोई ने बताया कि लल्लू चार बजे ही यहां से घर के लिए निकल गया है. रविवार की सुबह तकरीबन दस बजे फोन पर उसे जानकारी मिली कि लल्लू का शव चैनपुरवा जंगल से बरामद किया गया है. मृतक की बहन ललिता देवी ने बताया कि उसका भाई उसके घर दो लोगों के साथ बाइक से आया था. उन लोगों को वह नहीं पहचानती है. मृतक मजदूरी करता था और अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्री व दो पुत्र छोड़ कर गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : डेढ़">https://lagatar.in/truck-loaded-with-doda-worth-1-5-crore-caught-driver-arrested-used-to-earn-two-thousand-profit-per-kg/">डेढ़

करोड़ का डोडा लदा ट्रक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार, किलो में कमाता था दो हजार मुनाफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही