Search

 
 
 

चतरा के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,आत्महत्या की आशंका

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित घुरतरी जंगल में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ मिला. इस खबर की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी.
 

Chatra : चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित घुरतरी जंगल में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ मिला. इस खबर की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी.  

 

पेड़ से लटके युवक की पहचान लावालौंग निवासी उमेश भारती के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने घुरतरी जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

आज मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण परामाडू स्थित घुरतरी जंगल की ओर गये थे, तभी उनकी नजर महुआ के पेड़ से लटके युवक पर पड़ी. खबर फैलते पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गईय उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और फिर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही