Search

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर स्थित जुमार नदी के पास पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद हुआ है. मंगलवार को सुबह शव बरामद किया गया है. शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद कांके थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान करायी गयी, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की. मामला आत्महत्या का है या हत्या का, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - यूक्रेन">https://lagatar.in/ukraines-president-zelensky-said-nato-countries-are-afraid-of-russia-will-they-accept-us-or-not-tell-us/">यूक्रेन

के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले, रूस से डरते हैं NATO देश, हमें स्वीकार करेंगे या नहीं, बतायें

एक दिन पहले युवक को घूमते देखा गया था

जानकारी के मुताबिक जिस युवक का शव बरामद हुआ है, स्थानीय लोगों ने उसे एक दिन पहले सोमवार को आसपास घूमते देखा गया था. हालांकि आसपास के लोग उसे नहीं जानते. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वह डिप्रेशन जैसी स्थिति में आसपास घूम रहा था. यहां वहां बैठकर वह समय बिता रहा था. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों की मदद ले रही है. इसे भी पढ़ें - 137">https://lagatar.in/petrol-diesel-price-increased-after-137-days-fuel-became-expensive-by-80-paise-per-liter/">137

दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, 80 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए ईंधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//