Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-पटना इंटरसिटी में बॉक्स के अंदर मिला युवक का शव

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवक का शव मिला. ट्रेन धनबाद से पटना स्टेशन के बीच एक यात्री ने सूचना दी कि ट्रेन के जनरल कोच में स्टील के चदरे वाली बॉक्स है. जिसके बाद ट्रेन के पटना पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी पहुंचे और छानबीन शुरू की. बॉक्स खुलते ही उसके अंदर शव पाया गया. मामला 13 फरवरी का बताया जा रहा है.वहीं शव देखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. फिलहाल पटना रेल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. धनबाद आरपीएफ और रेल पुलिस को भी सूचना दे दी गई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि पटना स्टेशन पर स्टील के चदरे के लगभग तीन फीट के बॉक्स से एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है. उसके गले में रस्सी है. आशंका जताई जा रही है कि गला घोंट कर हत्या के बाद शव को बॉक्स में रखकर ट्रेन के जनरल डिब्बे में रख दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही