Search

 
 
 

नालंदा: पुलिस ने नदी से युवक का शव किया बरामद

 
Nalanda: पुलिस ने शुक्रवार को नदी से युवक का शव बरामद किया. घटना जिले के मानपुर थाना इलाके के नेवाजी बीघा गांव की है. मृतक की पहचान गणेश कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है. मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने युवक का अपहरण दीपनगर थाना इलाके से किया था. हत्या करने के बाद इसे मानपुर थाना इलाके में फेंक दिया. अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में खोजबीन की थी. टेक्निकल टीम के साश तलाश में लगी थी, लेकिन युवक नहीं मिला. मृतक अमित की पत्नी रिया ने बताया कि गुरुवार शाम में चार बजे फोन कर गांव के ही विक्रम कुमार ने बुलाया था. पति ने कहा था कि वह कंचनपुर जा रहे हैं. इसके बाद वापस नहीं आए. पति के नहीं आने पर मानपुर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. शुक्रवार की सुबह मानपुर थाना इलाके के नदी से शव बरामद किया गया. मृतक अमित के भाई ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पुलिस की मुखबिरी करने को लेकर यह हत्या की है. नेवाजी बीघा गांव के आसपास काफी संख्या में साइबर अपराधी हैं. अमित साइबर अपराधियों की सूचना पुलिस को देता था. इसी से गुस्साए साइबर अपराधियों ने फोन कर बुलाया और हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया. अपराधियों ने युवक की दोनों आंख भी फोड़ दी हैं.  सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है. शव को नदी से बरामद किया गया है. डीएसपी का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में लगी है. इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही