Search

 
 
 

पलामू: गाय लाने गए युवक का शव कुएं से बरामद

 
Medininagar: छतरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को दिनादाग पंचायत के महुगाई गांव निवासी 24 वर्षीय चनारिक भुईंया पिता स्व भोला भुइयां का शव गांव स्थित कुएं से बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. इस संबंध में मृतक के दादा नरेश भुइयां ने बताया कि चनारिक भुइयां सोमवार की शाम से ही लापता था. वह गाय लाने के लिए घर से निकला इसके बाद घर वापस नहीं लौटा. उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला. बुधवार को घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित भटकुआं में चनारिक का शव मिला. उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह लोगों को कुएं के पास चुनौटी पड़ा मिला. जिसे देखकर संदेह हुआ और जब कुएं में उतरकर देखा गया तो पानी में उसका शव मिला. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही