Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकट्ठा में कुएं से युवक का शव बरामद, तीन दिनों से था लापता

Barkattha : बरकट्ठा पुलिस ने उत्तरी पंचायत अंतर्गत नयाडीह स्थित एक कुएं से अजय सिंह (25 वर्ष) पिता : गोकुल सिंह का शव बरामद किया. परिजनों के मुताबिक युवक सोमवार की रात होली का संवत जलाने को कहकर घर से निकला था. परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह कुएं से पानी लेने गई महिलाओं ने उस युवक का शव तैरता हुआ देखा. हो-हल्ला के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पेंटर का काम करता था. इस घटना से गांव में मातम पसर गया. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-armed-assailants-created-ruckus-at-the-contractors-house/">धनबाद:

 हथियारों से लैस हमलावरों ने ठेकेदार के घर मचाया उत्पात
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही