Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PPE किट के इंतजार में 30 घंटे पड़ा रहा शव, गांव के ज्यादातर लोग हैं बीमार

Advertisement
Advertisement

Garhwa: गढ़वा प्रखंड के भंडरिया टोला में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी.मृतक चाचा और भतीजा थे. इनकी शव दो दिन तक पीपीई किट के अभाव में घर में ही पड़ा रहा. वहीं दो दिनों के अंदर चाचा और भतीजा की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय के भीतर भंडरिया व जोगियामठ टोले में ज्यादातर लोग बीमार हैं. वहां हर घर में सर्दी, बुखार और खांसी के मरीज हैं. उनका न तो जांच हो रहा है, न ही समुचित इलाज. ग्रामीण झोला छाप डॉक्टर के भरोसे हैं. बीमार होने पर घर पर ही इलाज करा रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से अबतक मेडिकल कैंप नहीं लगाया गया है. मंगलवार को स्थानीय निवासी 42 वर्षीय दरोगा सिंह की मौत हो गयी. उनका अंतिम संस्कार कर परिवार अभी दुख से उबरा भी नहीं था कि उसके चाचा 65 वर्षीय बंधु सिंह की भी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें - Lagatar">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-saying-corona-is-getting-reduced-we-found-128-deaths-47-days-16-village-1494-sick/67346/">Lagatar

investigate : झारखंड सरकार कह रही- कम हो रहा कोरोना, हमने पाया 16 गांव में 47 दिन में 128 की मौत, 1494 बीमार

अंतिम संस्कार के लिए डर से ग्रामीण नहीं आये आगे

कोरोना से मौत का संदेह होने की वजह से ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए नहीं आये. मृतक की महिला 30 घंटे शव के पास चुपचाप बैठी रही. स्थानीय लोगों ने उसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय किशोर रजक को दी. उनसे पीपीई किट की मांग की गयी. इसपर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पीपीई देने से इनकार कर दिया.

पीपीई किट के इंतजार में शव करीब 30 घर में पड़ा रहा

पीपीई किट के इंतजार में शव करीब 30 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा. पीपीई किट नहीं मिलने से लोगों में अस्पताल कर्मियों के प्रति कड़ी नाराजगी है. उसकी सूचना अंचलाधिकारी मदन महली को दी गयी. अंचलाधिकारी ने 27 मई तक छुट्टी में रहने की बात कहकर बीडीओ से संपर्क करने को कहा. घटना की सूचना पाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह नितेश कुमार, समाजसेवी सतीश सिन्हा, देवानंद कुमार व संजय केशरी के संयुक्त प्रयास से लोग अंतिम संस्कार किया गया.
[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -आरोपः">https://lagatar.in/accusation-pankaj-mishras-political-influence-is-such-that-without-his-will-the-leaf-does-not-move-in-sahibganj/67746/">आरोपः

पंकज मिश्रा का राजनीतिक रसूख ऐसा कि साहिबगंज में उनकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता!

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही