Search

 
 
 

मेदिनीनगर में पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, जांच जारी

 

महिला शराब का सेवन करती थी

Palamu: पलामू के मेदिनीनगर में पेड़ से लटकती महिला की लाश मिली है. मामला मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के धर्मा टोला का है. बता दें कि इस टोले में एक महिला की पेड़ में लटकती लाश मिली है. जानकारी के अनुसार महिला की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई है. मृतका के पति का नाम महेंद्र ठाकुर है.

महिला ने किया था प्रेम विवाह

लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज भेज दिया. सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया है कि महिला ने कुछ वर्ष पहले राजस्थान के एक युवक महेंद्र ठाकुर से प्रेम विवाह किया था. महिला पति के साथ चियांकी में ही रह रही थी. बताया कि महिला कुछ दिन से शराब का सेवन कर रही थी.

कहा कि महिला गांव में घूम-घूम कर शराब पीती थी. इसे लेकर घरवालों ने उसे कई बार शराब छोड़ने को कहा था. लेकिन वह नहीं मान रही थी. महिला शाम को शराब पीने के लिए घर से निकली थी. वह सुबह तक घर वापस नहीं आई. परिजनों ने खोजबीन की तो उसकी लाश पेड़ में लटकी मिली. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल पुलिस की छानबीन जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही