Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना से मृत सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा अनुदान, मांगा गया ब्योरा

Advertisement
Advertisement

Ranchi : कोरोना से मरने वाले नियमित, संविदा, प्रतिनियुक्त, एकमुश्त और दैनिक वेतनभोगी पदाधिकारी और कर्मचारियों के आश्रितों को अनुग्रह क्षतिपूर्ति अनुदान देने की तैयारी शुरू हो गयी है. वित्त विभाग के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों के साथ-साथ राज्य के सभी DC को पत्र लिखकर इसका ब्योरा मांगा है. सिंह ने कहा है कि मृत अधिकारी और कर्मचारी के आश्रितों को अनुग्रह क्षतिपूर्ति अनुदान की स्वीकृति के प्रस्ताव पर राज्य सरकार के स्तर से विचार किया जा रहा है. इसके लिए मृत कर्मियों की संख्या की आवश्यकता है.

सभी मृतकों का मांगा गया है ब्योरा

उन्होंने सभी से कहा है कि अपने विभाग व अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत रहे वैसे पदाधिकारी और कर्मचारी जिनकी मृत्यु कोरोना की वजह से हुई है, उसका पूरा विवरण विहित प्रपत्र में 31 मई तक निश्चित रूप से उपलब्ध करा दें. इसके लिए मृतक का नाम, पदनाम, नियुक्ति का प्रकार (नियमित, संविदा आदि) और मृत्यु की तिथि की जानकारी मांगी गयी है.

इसे भी पढ़ें - वैक्सीन">https://lagatar.in/congress-spread-confusion-over-vaccine-same-health-workers-responsible-for-the-fight-deepak-prakash/78950/">वैक्सीन

को लेकर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, वही स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की जिम्मेदार- दीपक प्रकाश

कितनी राशि मिलेगी, अभी तय नहीं

आश्रितों को कितने का अनुदान मिलेगा, अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इस संबंध में पूछने पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि  मृतकों की सूची मिलने के बाद वित्त विभाग उस पर समीक्षा करेगा इसके बाद राशि का निर्णय लिया जाएगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही