Search

 
 
 

UGC-NET आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Lagatar Desk : अभ्यर्थी रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है.इससे उन अभ्यर्थियों को आवेदन पूरा करने का अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर सके हैं.
 
यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा

Lagatar Desk : यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राहत दी है. एजेंसी ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी है.

 

अभ्यर्थी रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है.इससे उन अभ्यर्थियों को आवेदन पूरा करने का अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर सके हैं.

 

यूजीसी-नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. परीक्षा से संबंधित अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी.

 

अभ्यर्थी आवेदन और परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in⁠ और nta.ac.in⁠ पर जा सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही