Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एडवोकेट व एडवोकेट कलर्क के बीच गतिरोध जारी, मांग पूरी होने तक काम नहीं करेंगे एडवोकेट कलर्क

Advertisement
Advertisement
Ranchi : गुरुवार को हाईकोर्ट के नए भवन में आवंटित कमरे का ताला तोड़ने और सामान बाहर फेंके जाने के बाद वकीलों और अधिवक्ता लिपिक के बीच शुरू हुआ गतिरोध जारी है. शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद उम्मीद की जा रही थी कि यह गतिरोध खत्म होगा. लेकिन लिपिकों ने यह तय किया है कि जब तक उन्हें आवंटित कमरा नहीं दिया जाता, तब तक वह अपने कार्य से दूर रहेंगे. दरअसल हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व में आवंटित कमरे में बदलाव करते हुए लिपिकों को उन्हें दूसरी जगह दो कमरे आवंटित किए गए थे. लेकिन गुरुवार को एक कमरे का ताला तोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया गया. जिसके बाद लिपिक संघ के सदस्यों ने तत्काल काम बंद कर दिया है. यह जानकारी लिपिक संघ के महासचिव महादेव यादव ने दी. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-there-is-a-lock-in-public-toilet-built-in-government-school/">हजारीबाग:

स्कूल में शौचालय तो है फिर भी बच्चियां खुले में जाने तो मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही