Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला

 
Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरेश चंद्र झा पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. गौरेश चंद्र झा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, गौरेश की उनके मुहल्ले के कुछ लोगों से किसी विवाद को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उनलोगों ने ही गौरेश पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिस अधिवक्ता पर हमला हुआ है, वह अरगोडा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं. इस घटना की सूचना अरगोड़ा थाना को भी दे दी गयी है. वहीं घटना के बाद रांची सिविल कोर्ट के वकीलों में भी आक्रोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही