Hazaribagh : हजारीबाग में आरटीआई कार्यकर्ता चितरंजन प्रसाद गुप्ता पर जानलेवा हमला किया गया है. बीती रात पंडित जी रोड में उनपर हमला किया गया. हमलावर पहले से घात लगाए बाइक पर बैठ इंतजार कर रहे थे. जैसे ही आरटीआई कार्यकर्ता पंडित जी रोड की ओर मुड़े, हमलावार ने एक मोटे रड निकालकर उनके सिर पर कई वार किया. चितरंजन गुप्ता ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उनकी जान बच गई. हालांकि उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है. उनकी बाइक और हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गए. सदर अस्पताल में भर्ती चितरंजन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह मामला चानो-2 के खाता-76 गैरमजरूवा खास को बदलकर रैयती खाता बनाकर रजिस्ट्री कराने और उस जमीन को बेच देने की सूचना मांगे जाने से संबंधित है. इस संबंध में उनकी ओर से आरटीआई के तहत सूचना मांगे जाने से रजिस्ट्री ऑफिस और भूमि बेचने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. उन्हें रड से मारकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/order-canceling-the-promotion-of-jharkhand-energy-development-corporation-employees-read-what-the-high-court-said/">झारखंड
ऊर्जा विकास निगम के कर्मचारियों का प्रमोशन रद्द करने का आदेश निरस्त, पढ़ें हाईकोर्ट ने क्या कहा [wpse_comments_template]
ऊर्जा विकास निगम के कर्मचारियों का प्रमोशन रद्द करने का आदेश निरस्त, पढ़ें हाईकोर्ट ने क्या कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment