Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर भारत में जानलेवा शीत लहर, कानपुर में एक सप्ताह में हार्ट और ब्रेन अटैक से 98 लोगों की मौत

Lucknow : उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित उत्तर भारत के दूसरे इलाकों में शीत लहर कहर बरपा रहा है. कड़ाके की ठंड लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है. इसी वजह से हार्ट डिजीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ठंड के कारण कानपुर में एक ही दिन में हार्ट और ब्रेन अटैक से और 14 लोगों की मौत हो गयी. इनमें से 6 की मौत इलाज के दौरान हुई. जबकि 8 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. कार्डियोलॉजी इंस्टिट्यूट के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 7 जनवरी यानी एक हफ्ते में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की वजह से 98 लोगों की मौत हो चुकी है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/shortage-of-kovid-vaccine-in-jharkhand-assured-to-get-vaccine-soon-during-mock-drill-on-december-27/">झारखंड

में कोविड वैक्सीन की किल्लत, 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल के दौरान जल्द टीका मिलने का दिया था भरोसा)

एक हफ्ते में हृदय संस्थान में 4862 मरीज हुए भर्ती 

कार्डियोलॉजी इंस्टिट्यूट के मुताबिक, बीते एक हफ्ते में हृदय संस्थान में कुल 4862 मरीज भर्ती हुए. जिसमें से 98 मरीजों की मौत हो गयी. चौंकाने वाली बात यह है कि हार्ट अटैक या फिर ब्रेन स्ट्रोक से मरने वालों में 18 मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम थी. वहीं 40 से 60 साल के 30 मरीजों की जान गयी है. जबकि मरने वाले 50 मरीज 60 साल या फिर उससे ऊपर वाले थे. मरने वालों में 60 वर्ष की उम्र के ऊपर के लोग अधिक हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/hemant-government-dividing-jharkhand-shah-lawyers-divided-in-ranchi/">झारखंड

को बांट रही हेमंत सरकार : शाह, रांची में बंटे वकील, रिकॉर्ड तोड़ ठंड, झारखंड के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का न‍िधन समेत कई बड़ी खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश

ठंड में  ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से हो जाती है ब्लड क्लॉटिंग 

एक्सपर्ट के अनुसार, जनवरी माह में कड़ाके की ठंड लोगों के दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है. डॉक्टरों के अनुसार, ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से नसों में ब्लड क्लॉटिंग (खून का थक्का) हो जाती है. इसी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक आ रहे हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है. शीत लहर में रोगियों को ठंड से बचना है. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. साथ ही कान, नाक और सिर को गर्म कपड़ों से ढंककर ही बाहर जायें. 60 वर्ष की उम्र के ऊपर के लोग शीत लहर में बाहर ना निकलें. इसे भी पढ़ें : हो">https://lagatar.in/done-one-co-rejected-the-mutation-application-the-other-approved-it/">हो

गया खेला : एक सीओ ने किया म्यूटेशन आवेदन खारिज, दूसरे ने किया मंजूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही