Patna : देश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में आसमान से आग बरस रहा है. एक तरफ हीट वेब से जहां आम-खास सब हलकान हैं. वहीं दूसरी तरफ यह गर्मी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. बिहार के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को गर्मी से 59 लोगों की मौत हुई है. औरंगाबाद में सबसे अधिक 15 लोगों की जान गयी है. वहीं 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. इसके अलावा पटना में 11, भोजपुर में 10, रोहतास में आठ, कैमूर में पांच, गया में चार, मुजफ्फरपुर में दो, बेगूसराय, बरबीघा, जमुई और सारण में एक -एक व्यक्ति ने जान गंवायी है. इससे पहले बुधवार को भी लू से आठ लोगों की मौत हुई थी. इस तरह दो दिनों में बिहार में 67 लोगों की मौत हो गयी.
बिहार में जानलेवा गर्मी, लू से 59 लोगों की मौत, दो दिन में 67 की गयी जान
Last Updated: May 31, 2024 12:00 AM (IST)