Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानलेवा लापरवाही- रिम्स में खत्म हुआ ऑक्सीजन, कुछ मिनट देर होती तो कई जानें जातीं, आननफानन 2 सिलेंडर लगा कर चल रहा काम,

Advertisement
Advertisement

Ranchi: कोरोना काल में मरीजों की मुसीबत कम नहीं हो रही है. ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होते ही रिम्स के पेइंग वार्ड में अफरातफरी मच गया. ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होते ही रिम्स प्रबंधन हरकत में आया. किसी प्रकार मैनीफोल्ड सिस्टम से काम करने के लिए दो जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर को लगाकर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई है. लेकिन ये काफी नहीं है.

थोड़ी देर होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

ऑक्सीजन सिलेंडर को लगाने में थोड़ी देर और होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. रिम्स से 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर को रिफिलिंग के लिए भेजा गया है.सभी ऑक्सीजन सिलेंडर रांची के विकास स्थित रिफिलिंग सेंटर में रिफिलिंग के लिए गया हुआ है.

पेइंग वार्ड में भर्ती मरीजों को होती है ऑक्सीजन सप्लाई

मैनीफोल्ड सिस्टम से रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है. फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में 69 मरीजों का इलाज चल रहा है. सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है. ऐसे में ऑक्सीजन सप्लाई में थोड़ी देर और होती तो मरीजों की जान पर आफत आ जाता था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही