Lagatar Desk : बिहार के पूर्वी चंपारण से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति शेख परवेज को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं.
पुलिस मेडिकल जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है. वहीं दुष्कर्म की वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

