Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरी: पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में दिया आवेदन, हत्या की साजिश का लगाया आरोप

Barhi : बरही स्थित रानीचुआं की महिला गीता देवी ने अपने ही पति बिनोद करमाली पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने बरही थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में महिला ने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखने और विरोध करने पर घर से निकालने, मारपीट करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. महिला ने अपनी सास और ननद पर भी पति को सहयोग करने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि उसका पति पॉकलेन ऑपरेटर है. वह महाराष्ट्र में काम करता है. इसी दौरान उसके पति ने अपने ही मालिक की बहन से अवैध तरीके से शादी कर ली. वह चतरा की रहने वाली है. इसकी जानकारी तब मिली जब उसका पति उस महिला के साथ गांव लौटा. और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. फिलहाल गीता देवी अपने मायके में रह रही है. उसने यह भी बताया कि इस संबंध में स्थानीय मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत भी हुई, लेकिन उसका पति उसे जीवन यापन के लिए पैसे देने को भी तैयार नही है. इसे भी पढ़ें: ट्रेनिंग">https://lagatar.in/six-ips-of-jharkhand-cadre-will-go-on-training/">ट्रेनिंग

पर जायेंगे झारखंड कैडर के छह IPS
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही