Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीलर पर कम राशन देने का आरोप, पूछने पर भड़कीं समेत चंदवा की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Chandwa : प्रखंड क्षेत्र में पीडीएस डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगा है. लाभुकों ने डीलर पर कम राशन देने और बार-बार दौड़ाने का आरोप लगाया है. लाभुकों का कहना है कि डीलर बार-बार आज नहीं कल आओ कहकर परेशान करता है. ऊपर से राशन भी कम देता है. मामला चंदवा प्रखंड के कुसुमटोली स्थित पीडीएस दुकान का है. लाभुक अनूप एक्का ने बताया कि मैंने अगस्त माह का राशन उठाव है. उसमें डीलर ने 7 किलो कम राशन दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कम राशन देने के संबंध में जब कुसुमटोली के डीलर कुमुदिनी से बात की गई तो वह भड़क गईं. उन्होंने कहा मुझे मेरा विभाग देखेगा. आप सवाल करने वाले कौन? हां हम कम राशन देते हैं. ऊपर से ही राशन कटकर मिलता है तो हम पूरा कहां से देंगे. सबको कम-कम राशन देकर मैनेज कर रहे हैं. कम राशन मिलने की वजह से राशन खरीदकर बांट रहे हैं.

गेरुवागढ़ा में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

एक युवक के साथ गया था तालाब में नहाने, जांच में जुटी पुलिस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/9-27.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा ब्लॉक कॉलोनी से सटे गेरुवागढ़ा में शनिवार की दोपहर अशोक भुइयां नामक व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. मृतक मोटिया मजदूरी का काम करता था. मिली जानकारी के अनुसार मृतक व एक अन्य युवक दोनों नशा कर गांव के पास में फॉरेस्ट विभाग के द्वारा बनवाए गए छलका (तालाब) में नहाने गए थे. युवक और मृतक दोनों तालाब में नहाने उतरे, युवक तैरकर बाहर निकल गया. जबकि अशोक को तैरना नहीं आता था, वह पानी में डूब गया. अशोक को डूबता देखकर युवक वहां से भाग गया. पास की एक महिला ने अशोक को डूबते हुए देखकर गांव में आकर इसकी जानकारी दी. गांव वाले जबतक तालाब के पास पहुंचते तबतक अशोक काफी पानी पी चुका था और उसकी मौत हो गयी थी. इधर अशोक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने अशोक के पार्थिव शरीर को साथ में नहाने गए युवक के घर में ही ले जाकर लिटा दिया. ग्रामीण उक्त युवक से काफ़ी नाराज थे. मुखिया संगीता लकड़ा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी बीडीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी बबलू कुमार को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू की. बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकारी प्रावधानों के मुताबिक उन्हें मुआवजा व अन्य सरकारी लाभ दिया जायेगा. मृतक का एक नाबालिग बेटा है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है. उसकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है.

हिंडाल्को ने धोती-साड़ी का किया वितरण 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-43.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हिंडाल्को कोल ब्लॉक क्षेत्र में धोती-साड़ी का वितरण किया गया. झारखंड में मनाए जाने वाले करमा पर्व को देखते हुए हिंडाल्को के प्रबंधक पंकज सिन्हा के निर्देश पर सीएसआर के तहत कोल ब्लॉक क्षेत्र में धोती साड़ी का वितरण कुमार गौरव ने किया. मौके पर कंपनी के अशफ़ाक खान एवं अन्य के साथ बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cms-letter-to-ed-no-action-should-be-taken-until-the-case-is-pending-in-the-high-court/">CM

का ED को पत्र : मामला जब तक हाईकोर्ट में लंबित, तब तक न की जाए कोई कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही