Search

 
 
 

ग्रीन राशन कार्डधारी के वितरण प्रतिशत में सुधार लाएं डीलरः विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी

 
Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सोमवार को समाहरणालय सभागार में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची मोनी कुमारी ने सभी डीलर इंचार्ज (वार्ड संख्या 1 से 53) के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य खाध सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत ग्रीन राशन कार्डधारी का माह जनवरी एवं नवंबर, दिसंबर 2024 का राशन वितरण में प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया. मोनी कुमारी ने डीलर्स के साथ बैठक करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित रूप से पालन करने का निर्देश दिया. बैठक में दिए गए निर्देश -झारखण्ड राज्य खाध सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत खाद्यान उठाव में और अधिक सुधार करने के लिए निर्देश दिया गया. -ई- केवाईसी कार्डधारी का आधार कार्ड से 3 दिनों के अंदर ऑनलाइन सीडिंग कराने का निर्देश सम्बंधित डीलर इंचार्ज को दिया गया. -मोबाइल सीडिंग हर कार्डधारी का कराते हुए इसमें और सुधार लाने के निर्देश दिए गए. -चना दाल/नमक/चीनी/केरोसिन तेल वितरण कि समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द वितरण कराने का निर्देश दिया गया. -सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना कि समीक्षा करते हुए इसका वितरण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया गया. -PGMS पोर्टल में आई शिकायतों का समाधान कराने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-summoned-allahabad-high-court-judge-shekhar-yadav-had-said-that-country-will-run-only-according-to-majority/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को तलब किया, कहा था, बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही