Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के ठेका श्रमिकों का साढ़े तीन हजार तक बढ़ा महंगाई भत्ता

Ranchi : झारखंड सरकार ने ठेका मजदूरों की मजदूरी से जुड़े महंगाई भत्ता में वृद्धि कर दी है. इससे विभिन्न कैटेगरी के मजदूरों की मजदूरी में लगभग सवा दो हजार से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई है. सरकार ने ठेका श्रमिकों की सेवा शर्तों एवं देय मजदूरी का निर्धारण किया है. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा एक अप्रैल 2023 की तिथि से अधिसूचित परिवर्तनशील महंगाई भत्ता की दरें तय की गयी हैं, जो ठेका श्रमिकों को देय होगी. इसके लिए सरकार ने आदेश निर्गत कर दिया है. इसके तहत वर्ष 2020 के अकुशल श्रमिकों को देय मजदूरी प्रतिमाह 8,571.78 रुपये थी, उसमें अप्रैल 2023 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता मद में 2,220.94 रुपये का इजाफा किया गया है. अब ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह 10,792.72 रुपये दिये जाएंगे. अर्द्धकुशल श्रमिकों को वर्ष 2020 में 8,977.47 रुपये देय था, लेकिन इनके महंगाई भत्ता में अप्रैल 2023 से 2,326.06 रुपये बढ़ाया गया है. अब ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह 11,303.53 रुपये प्राप्त होंगे. कुशल श्रमिकों को वर्ष 2020 में देय मजदूरी प्रतिमाह 11,935.06 रुपये थी. ऐसे श्रमिकों को अब 3,092.37 रुपये महंगाई भत्ता देने के उपरांत 15,027.43 रुपये देय होगा. वहीं अति कुशल श्रमिकों को वर्ष 2020 में 13,675.59 रुपये मिलते थे, लेकिन परिवर्तनशील महंगाई भत्ता 3,543.34 रुपये बढ़ने से अब ऐसे श्रमिकों को 17,218.93 रुपये मजदूरी प्रतिमाह प्राप्त होगी. इसे भी पढ़ें – वित्त">https://lagatar.in/gst-evasion-of-rs-1-01-lakh-crore-detected-in-fy-2022-23-officials/">वित्त

वर्ष 2022-23 में 1.01 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गयी : अधिकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही