Search

 
 
 

पुण्यतिथि : राज्यपाल और CM ने धरती आबा को किया नमन, कल्पना ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की

 
Ranchi :  भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने धरती आबा को नमन किया. राज्यपाल और सीएम ने सबसे पहले रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इसके बाद कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया. अंत में दोनों ने बिरसा चौक पर स्थित धरती आबा की प्रतिमा पर मालार्यपण किया.

कल्पना ने भी बिरसा मुंडा को किया याद, बोलीं-तानाशाहों के समक्ष झुकेंगे नहीं

कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी अपने पति व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल के जरिये पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा को याद किया. कल्पना ने एक्स पर दो पोस्ट शेयर किया है. पहले पोस्ट में हेमंत सोरेन की तस्वीर है. जिसमें को धरती आबा को झुककर नमन करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे पोस्ट में कल्पना ने अपनी तस्वीर शेयर की है. कल्पना ने पहले पोस्ट में लिखा कि हमारा शीश झुकेगा तो सिर्फ हमारे पुरुखों के समक्ष. भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष ने आदिवासी समाज समेत पूरे विश्व में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को प्रबल किया. आज वे पूरी दुनिया के शोषित और पीड़ित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. हर अन्याय के खिलाफ उलगुलान, यही पुरुखों का रास्ता है ~ भगवान बिरसा मुंडा. उनके दिखाये मार्ग पर हम सदैव आगे बढ़ेंगे, तानाशाहों के समक्ष झुकेंगे नहीं. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन. झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड! दूसरे पोस्ट पर कल्पना ने लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन. आपका बलिदान हमें जल-जंगल-जमीन और झारखण्डी अधिकारों के प्रति सदैव समर्पित और संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. जय बिरसा! जय झारखंड! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही