Search

 
 
 

पांकी में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

 
Panki : पलामू जिले के पांकी में शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व प्रकाश डाला.  मौके पर पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. देशहित में कई कार्य किए. हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है. डॉ. मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और दो निशान, दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया. कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरुआत की. तत्कालिक कांग्रेस सरकार के कुचक्र के कारण डॉ. मुखर्जी जेल गए और जेल में ही संदिग्ध हालत में मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया. डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे. इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल के विकास पर भी चर्चा की. इस दौरान नीलाम्बर पीताम्बरपुर के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,कमेश यादव, मनोज कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र मेहता, छोटेलाल सोनी, चंदन सोनी, अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जेपी">https://lagatar.in/jp-nadda-said-on-patna-meeting-those-whom-indira-gandhi-put-in-jail-are-colluding-with-the-congress/">जेपी

नड्डा पटना बैठक पर बोले, क्या हाल हो गया है…इंदिरा गांधी ने जिन्हें जेल में डाला, वे कांग्रेस के साथ गलबहियां डाल रहे हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही