Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि, सीएम, अर्जुन मुंडा, रामेश्वर उरांव, बाबूलाल, बाउरी, सुदेश महतो, सीपी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय जस्टिस एलपीएन शाहदेव जी की 12वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री रामेश्वर उरांव, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद डॉ निशिकांत दुबे, संजय सेठ, दीपक प्रकाश विधायक सीपी सिंह सहित कई नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धा सुमन कार्यक्रम की शुरुआत सूचना भवन के सामने स्थित जस्टिस शाहदेव चौक पर हुई जहां जस्टिस शाहदेव के पुत्र प्रतुल शाह देव,पुत्रवधू डॉ विद्या झा, पुत्रियां संगीता देव, कीर्ति सिंह, बबीता सिंह,शिल्पी सिंह देव, पौत्री शांभवी,पौत्र शौर्य प्रताप ने पुष्पांजलि अर्पित किया. पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अहले सुबह जस्टिस शाह देव चौक पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड के लिए लड़े झारखंड के लिए जिए  झारखंड की जनता सदैव उनका ऋणी रहेगा, महत्वपूर्ण पदों में रहते हुए उन्होंने झारखंड को कभी नहीं छोड़ा वह लगातार प्रयास करते रहे कि झारखंड अलग राज्य बने. इसे पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-fraud-worth-crores-in-the-name-of-job-in-outsourcing-company/">गोड्डा

: आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आंदोलन के दौरान वो गिरफ्तार भी हुए थे. झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने जस्टिस शाह देव चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य की आंदोलन में जज साहब ने अहम भूमिका निभाई थी वह झारखंड के आदिवासी मुलवासियों को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे. उनकी सोच थी कि कैसे शोषण से मुक्त हो झारखंड और यहां के लोग. झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने जस्टिस शाह देव चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कहा कि प्रसिद्ध न्यायविद, झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभानेवाले थे जस्टिस स्व एलपीएन शाहदेव जी की उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन. पुर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन का जब भी चर्चा होगा हमारे शाहदेव जी का नाम कभी भुलाया नहीं जा सकता झारखंड आंदोलन को गति देने में बौद्धिक रूप से जो प्रमुख लोग खड़े हुए उनमें से जज साहब सबसे आगे थे उन्होंने पूरे आंदोलन को प्रेरित किया. भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जस्टिस शाह देव चौक पर पुष्प अर्पण किया और कहा कि  झारखंड अलग राज्य बनने में उनकी अहम भूमिका रही है, इन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में राज्य के सभी तबके के लोगों को एकजुट किया था राज्य के सभी लोगों को इनकी अनुसरण करनी चाहिए. रांची के सांसद संजय सेठ ने चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि न्यायपालिका के क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद भी झारखण्ड आंदोलन के लिए सजग और सक्रिय रहने वाले झारखण्ड आंदोलनकारियों के प्रेरणास्रोत जस्टिस एलपीएन शाहदेव जी की कर्मठता और कार्यशैली  हम सबके लिए अनुकरणीय है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने न्यायमूर्ति शाह देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की उन्होंने आंदोलन को एक नई दिशा दी थी. इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/jssc-postpones-assistant-professor-entrance-exam-now-to-be-held-in-february/">JSSC

ने स्थगित की सहायक आचार्य प्रवेश परीक्षा, अब फरवरी में होगी
रांची के विधायक सीपी सिंह ने जस्टिस सहदेव चौक पर जाकर जस्टिस शाह देव के तैल चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया.श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखण्ड आंदोलन के प्रणेता थे न्यायमूर्ति स्व. एल.पी.एन. शाहदेव जी. झारखंड आंदोलनकारी व आजसू के नेता देव शरण भगत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आंदोलन के दौरान वो गिरफ्तार भी हुए थे.ज्ञातव्य है इस आंदोलन में जस्टिस शाह देव के साथ देवशरण भगत भी जुड़े हुए थे. श्रद्धांजलि अर्पित करने में मुख्य रूप से ज्ञान रंजन, मंटू श्रीवास्तव, प्रेम मित्तल, अजय कुमार, सत्य प्रकाश चंदेल,हसन अली, राजू चौधरी, अंजय सरावगी,चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, कुणाल अजमानी, राहुल अवस्थी, डॉ संतोष भगत, उदय चौहान, संदीप शाहदेव, विजय नाथ शाहदेव, धीरेंद्र नाथ शाहदेव, सुरजीत सिंह, पूनम आनंद, भीम प्रभाकर , राजा सिंह, कृष्ण अग्रवाल, संदीप नागपाल, धर्मेंद्र शाहदेव, धीरज ठाकुर,  शिवानंद पांडे, रवि प्रकाश, शुभोजित, लोकेश, राहुल शाहदेव, सुमित रूंगटा, गोपाल शाहदेव, धीरज,आनंद, सौरभ, सरफराज,आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही