Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. साथ ही देश की आज़ादी के लिए उनके योगदानों को याद किया गया. इस अवसर पर जीबी कॉलेज कैमूर, बिहार के वरीय प्राध्यापक प्रो उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो (डॉ) एस एस रज़ी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव, निदेशक (परिसर) डॉ अंगद तिवारी, कुलसचिव जसबीर सिंह धंजल, कार्यक्रम कन्वेनर प्रो अश्विनी कुमार, समन्वयक प्रो सैयद रशीद अनवर, डॉ पद्मजा त्रिपाठी समेत सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे. सभी ने बापू के साथ अन्य शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/AJU-2.jpg"
alt="" width="600" height="302" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-ban-smuggling-of-marijuana-in-passenger-trains-rail-dg/">जमशेदपुर
: यात्री ट्रेनों में गांजा की तस्करी पर रोक लगायेंगे- रेल डीजी मुख्य अतिथि प्रो उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह देश वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से गुलामी की जंजीरों से निजात पाकर अपने पैर पर खड़ा हुआ है. आज विश्व में अपना नाम पुनर्स्थापित कर रहा है. ऐसे में हमें अमर शहीदों के बलिदान और राष्ट्रभक्ति को सदा याद रखना चाहिए और उनके सपनों का भारत गढ़ने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. कुलपति प्रो रज़ी ने कहा कि शहीद दिवस के अवसर पर हमें अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि देश की प्रगति सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत-नृत्य प्रस्तुत किये और `रघुपति राघव राजाराम, सबको सन्मति दे भगवान...` सामूहिक भजन प्रस्तुत किया. बीटेक के छात्र रोशन कुमार ने कार्यक्रम का संचालन और सहायक प्राध्यापिका प्रो शतभिषा सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment