Search

 
 
 

रोहतास : बच्चे की हत्या के बाद आक्रोशितों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला

 
Sasaram (Bihar) : बिहार के रोहतास से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां अगरेर थाना स्थित अकाशी गांव में अपहृत बच्चे की हत्या के आरोप में आक्रोशितों ने पड़ोस की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. भीड़ ने महिला के घर को भी फूंक डाला. परिजनों ने महिला पर काला जादू करने के लिए बच्चे की बलि देने का आरोप लगाया. पुलिस ने बच्चे और महिला दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सासाराम एसडीपीओ मामले की जांच कर रहे हैं. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है.

दशरथ सिंह के घर के बाहर मिला बच्चे का शव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आकाशी गांव निवासी जग्गु सिंह का चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रविवार की शाम से ही लापता था. परिजनों से स्थानीय थाना में शिवम के लापता होने की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसी क्रम में देर रात बच्चे का शव जग्गु सिंह के पड़ोसी दशरथ सिंह के घर के सामने मिला. बच्चे का शव पड़ोसी के घर के सामने मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों दशरथ सिंह के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया. लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद भीड़ ने दरवाजा तोड़ डाला और दशरथ की पत्नी चिंता देवी (55) को घसीटकर घर से बाहर निकाला और बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. चिंता देवी के परिवार वाले फरार हो गये हैं. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है. देर रात शिवम को चिंता देवी के साथ देखा गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही