Search

 
 
 

झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री का निधन अपूरणीय क्षति: राजेन्द्र प्रसाद

 
Ranchi : सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने लालचंद महतो की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि लालचंद महतो गरीबों और पिछड़ों के आवाज थे. लालचंद महतो के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. बता दें कि झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का 72 वर्ष की उम्र में गुरूवार देर रात रांची में निधन हो गया. वे अपने फ्लैट के बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गए थे. उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रांची में वह लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट में रहते थे. लालचंद महतो की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-issued-a-manifesto-named-nyaya-patra-based-on-five-justices-and-25-guarantees/">कांग्रेस

ने पांच न्याय और 25 गारंटी पर आधारित न्याय पत्र नाम से घोषणापत्र जारी किया

डुमरी विधानसभा से तीन बार रहे थे विधायक

लालचंद महतो गिरिडीह के डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं. राज्य गठन के बाद झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली. इसे भी पढ़ें -मौसम">https://lagatar.in/double-trouble-of-weather-on-one-side-there-will-be-rain-and-on-the-other-side-there-will-be-heat-wave-warning-issued/">मौसम

की दोहरी मुसीबत, एक ओर बारिश तो दूसरी ओर चलेगा लू, चेतावनी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही