Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्ट्राइक के दौरान रिम्स में 28 मरीजों की मौत मामलाः रिटायर्ड जज सज्जन दुबे करेंगे जांच

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा रिटायर्ड जिला जज सज्जन कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया गया है. यह कमिटी रिम्स में 1 जून 2018 को जूनियर डॉक्टर्स और नर्स की स्ट्राइक के दौरान 28 मरीजों की हुई मौत के मामले में जांच करेगी. जांच कमिटी का कार्यालय रिम्स के प्रशासनिक भवन के प्रथम तल्ले में स्थापित किया गया है. कमिटी ने यह निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पक्षकार अपने पक्ष में मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य जांच समिति के समक्ष 10 से 20 जुलाई तक प्रस्तुत करें. बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता एस अली ने 28 मरीजों की हुई मौत के मामले में कमेटी बनाकर जांच करने, इस घटना के रिस्पांसिबल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की बेंच ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई की. इसे भी पढ़ें- अग्रवाल">https://lagatar.in/agarwal-brothers-murder-case-ranchi-police-could-not-catch-mk-singh-even-after-five-years/">अग्रवाल

बंधु मर्डर केस : पांच साल बाद भी एमके सिंह को नहीं पकड़ पायी रांची पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही